मंडी/परी शर्मा – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एसपीयू यूनिट द्वारा विश्वविद्यालय की विभिन्न मांगो को लेकर म धरना प्रदर्शन किया। जिसमे इकाई के सदस्यों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इकाई अध्यक्ष मंयक शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय मे हास्टल, कैंटीन, लाइब्रेरी को जल्द बनाया जाए। यही परिषद की मुख्य मांगे है ।
उन्होंने बताया कि कैंपस मे कांन्फैंस बनाया गया, लेकिन छात्रों की मांगों को अनदेखा किया गया । जिसके लिए छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय के परिसर मे प्रदर्शन किया ताकि छात्रों की मांगों को वीसी सुने.और पूरा करें।मंयक शर्मा ने कहा कि अगर हमारी मांगे जल्द पूरी नहीं होती तो आने वाले समय मे परिषद उग्र आंदोलन करेगा क्योकि परिषद हमेशा छात्रों की मांगों को प्रमुखता से उठाता है।
