सचिन शर्मा, काजा: लाहौल स्पीति के काजा में विधान सभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सहायक निर्वाचन अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में आदर्श चुनाव आचार संहिता के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया की आदर्श चुनाव आचार सहिंता लगते ही सरकार की योजनाओं से जुड़े होर्डिंग को 24 घंटे के भीतर हटा दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को रेस्ट हाउस की सुविधा मिलेगी, बशर्त उम्मीदवार ने सरकारी रेस्ट हाऊस के लिए आवेदन किया हो। दो दिन से अधिक रेस्ट हाउस में ठहरने की व्यवस्था नहीं होगी। इस दौरान उम्मीदवार कोई भी बैठक सरकारी रेस्ट हाऊस में नहीं कर पाएंगे।
बैठक में बताया गया कि एक उम्मीदवार केवल 40 लाख रुपए चुनावों में खर्च कर सकता है। चुनावी खर्च उस दिन से शुरू होता है जिस दिन उम्मीदवार ने नामांकन भरा होता और परिणाम घोषित होने तक का शामिल होता है। इस मौके पर सेक्टर ऑफिसर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, नोडल ऑफिसर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।
