मंडी/परी शर्मा: एबीवीपी विश्वविद्यालय मंडी की नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। नव कार्यकारणी के गठन समारोह में विशेष रुप से मंडी विभाग संगठन मंत्री योगराज डोगरी और चुनाव अधिकारी के रूप में प्रदेश कार्यकरणी सदस्य विशाल मंडोत्रा उपस्थित रहे।
चुनाव अधिकारी विशाल मंडोत्रा ने नव कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए इकाई अध्यक्ष चिराग ठाकुर और इकाई मंत्री की जिम्मेदारी ऋषभ शर्मा को सौंपी। वहीं नवनियुक्त इकाई अध्यक्ष द्वारा नव कार्यकारिणी 2022-2023 की घोषणा की गई। जिसमें इकाई उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी समीर ठाकुर, अनिल ठाकुर, शिवानी कटोच, अमीक्षा ठाकुर, परसिक्षा शर्मा को सौंपी गई।
इकाई सहमंत्री अमन ठाकुर, अंकिता जामवाल, प्रीति, ऋत्विक व बादल सकलानी को बनाया गया। कोषाध्यक्ष गौरव रावत व सह कोषाध्यक्ष पल्लवी को बनाया गया। मीडिया प्रमुख अक्षय, सोशल मीडिया प्रमुख पंकज चंचल व सोशल मीडिया सह प्रमुख ममता को बनाया गया।
