अरविंदर सिंह, हमीरपुर: आज का नवरात्रों के अवसर पर जहां मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है तो वहीं जगह-जगह माता रानी के जागरण भी करवाए जा रहे हैं इसी कड़ी में बाबा स्वरूप गिर टैक्सी यूनियन सुजानपुर की ओर से भी बीती रात मां भगवती के जागरण का आयोजन किया गया। टैक्सी स्टैंड सुजानपुर में मां भगवती का दरबार सजाया गया जिसमें मां की पवित्र ज्योति ज्वालाजी से लाई गई थी।
जागरण में विशेष रुप से नगर निगम पालमपुर के कमिश्नर डॉ. विक्रम महाजन में शिरकत की एवं मां भगवती की पवित्र जोत को दरबार में स्थापित किया।इससे पहले आयोजक मंडल टैक्सी यूनियन सुजानपुर के प्रधान,उपप्रधान एवं यूनियन के सदस्यों ने यहां पहुंचे मुख्य अतिथि कमिश्नर नगर निगम पालमपुर को शाल, टोपी पहना कर सम्मानित किया।
जागरण में हिमाचली कलाकारों ने मां भगवती का गुणगान करते हुए देर रात तक दरबार में बैठे लोगों को मंत्रमुग्ध करते हुए अपनी गायकी की छाप छोड़ी। यूनियन के सदस्यों ने बताया की मां भगवती का यह टैक्सी यूनियन की ओर से चौथा जागरण आयोजित किया जा रहा है। वहीं कमिश्नर नगर निगम ने दरबार में पहुंचकर आयोजक मंडली को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ओर दरबार में नतमस्तक होकर मां भगवती का आशीर्वाद लिया। स्थानीय लोगों भी जागरण में नाचते गाते रहे और देर रात तक जागरण का आनंद उठाया।
