कुल्लू,मनमिन्दर अरोड़ा(TSN)-मणिकरण में हुए हादसे में 6 लोगों की जान चली गयी है।जबकि 7 घायल हुए है।बहरहाल मृतकों के शव को कुल्लू अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कर शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।वही घटना में हुए घायलों को जरी अस्पताल में प्रारम्भिक जांच के बाद कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है।
कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि तेज हवाओं के चलते एक पेड़ नीचे सड़क पर आ गिरा और इसकी चपेट में कुछ लोग आ गए। 6 लोगों की मौके पर ही मौ.त हो गयी है जबकि 3 लोग घायल हुए है।घटना की सूचना मिकते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे ।
मणिकर्ण हादसे पर नेता प्रतिपक्ष ने प्रकट किया शोक
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू के मणिकर्ण में हुए हादसे पर गहरा शोक प्रकट कर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बहुत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।इस दुर्घटना में कई लोगों की दुःखद मृ.त्यु हुई है। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि सभी मृतकों को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह असह्य दुःख सहन करने का सम्बल प्रदान करें। साथ ही इस दुर्घटना में घायल हुए लोग अति शीघ्र स्वस्थ हों ऐसी कामना करता हूँ। इसके साथ उन्होंने सरकार और स्थानीय प्रशासन से राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है।
