बिलासपुर :सुभाष ठाकुर (TSN)- प्रदेश कांग्रेस के राज्य महासचिव एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर 24 फरवरी को बिलासपुर के मंडी -मांनवा में हुए जान*लेवा हमले के 13 आरोपियों में से 8 आरोपियों को पुलिस ने लोअर कोर्ट में पेश किया,जहां से उन्हें 12 मार्च तक ज्यूडिशियल रिमांड मिला है l
गौरतलब है कि 24 फरवरी को पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर कुछ लोगों ने जान*लेवा हमला किया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे lवर्तमान समय में बंबर ठाकुर क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपचाराधीन हैं l इससे पहले इन आठ आरोपियों के लिए लोअर कोर्ट में दो बार रिमांड हासिल किया जा चुका है l इस मामले में तीन आरोपियों ने शिमला हाई कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है, बंबर ठाकुर पर हम*ला करने के आरोप में हाई कोर्ट में आत्म समर्पण करने वाले तीन आरोपियों का फैसला न्यायालय ने फिलहाल रिजर्व रखा है l इस मामले के संदर्भ में पुलिस प्रवक्ता डी एस पी मदन धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आठ आरोपियों को न्यायालय में पेश किया और उनके लिए 12 मार्च तक ज्यूडिशियल रिमांड हासिल किया है l
