राकेश,ऊना: जिला ऊना मुख्यालय में एक महिला के गुम हुए स्मार्टफोन को कुछ ही घंटों में पुलिस ने ढूंढ निकाला हैं। महिला का फोन ढूंढ कर पुलिस की ओर से उसे महिला को वापस से लौटाया गया हैं, जिस पर महिला ने भी पुलिस का आभार जताया हैं। मामले के तहत महिला ने अपना स्मार्टफोन गुम होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी।
शिकायत दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने इस मामले में कुछ ही घंटों के अंदर कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी की मदद लेकर महिला के गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढा और उसे शिकायत कर्ता को सौंप दिया हैं। पुलिस अधिकारी एडिशनल एसपी के मुताबिक ऊना में कार्यरत एक महिला कर्मी का मोबाईल गुम होने की जानकारी उन्हें मिली थी। महिला ने इस मामले में शिकायत दी थी जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से एक व्यक्ति को मोबाईल फोन उठाते हुए देखा।
पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान कर उसको पकड़ा व उसके हवाले से महिला का गुम हुआ मोबाईल फोन रिकवर कर शिकायतकर्ता महिला को सौंप दिया हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली से खुश होकर महिला ने पुलिस के इस प्रयास के लिए आभार प्रकट किया हैं और पुलिस को तारीफ भी की हैं।
