नाहन : देवेन्द्र कुमार- नाबार्ड की ओर से किसान उत्पादक संगठनों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला परिषद भवन में शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने किया।
एसडीएम रजनीश कुमार ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में किसानों की आमदनी बढ़ाने के मकसद से जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है ।प्रशिक्षण शिविर में जिला के 29 किसान उत्पादक संगठन हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब किसान उत्पादक संगठनों को कंपनी एक्ट के तहत पंजीकृत किया जाना है। इसलिए इन किसान संगठनों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व लेखापाल को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में संगठन के संचालन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। शिविर में किसानों तक कैसे आधुनिक उचित तकनीक पहुंचे इस बारे भी यहां मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में प्रतिदिन विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी भी वक्ता के रूप में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचकर किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।
