सचिन शर्मा, काजा: देश भर में कोविड-19 के मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रदेश में भी पूरी सतर्कता बरती जा रही हैं। अस्पतालों में कोरोना की स्थिति से निपटने को लेकर किस तरह की तैयारियां हैं इसके बारे में जानने के लिए निरीक्षण किए जा रहे तो वहीं मॉक ड्रिल भी की जा रही हैं।त
इसी कड़ी में कोविड की स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों की तैयारियों की पड़ताल करने के लिए सीएचसी काजा में ‘मॉक ड्रिल’ की गई । एडीसी अभिषेक वर्मा ने कहा की कोविड संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच एहतियाती उपायों के तहत कोविड अस्पताल में आयोजित होने वाली ‘मॉक ड्रिल’ का निरीक्षण किया गया हैं।
मॉक ड्रिल में अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए बेड की संख्या, टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, मैनपॉवर, ऐसे मरीजों के इलाज के लिए डिवाइस, ऑक्सीजन संसाधनों की जानकारी ली गई। उन्-19 मामलों में किसी भी तरह की वृद्धि होने पर किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। यह मुकाबला करने के लिए हमारी तैयारियों पर नज़र रखने की एक कवायद है। फिलहाल कोविड-19 संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में है और घबराने की कोई बात नहीं है। अस्पताल में जांच की पर्याप्त सुविधाएं हैं और हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर बीएमओ डॉ. तेंजिन नोरबू सहित स्टॉफ मौजूद रहे।
