संजीव महाजन,नूरपूर: नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब के सदस्य बदुही निवासी रजत कुमार व लोधवां निवासी सौरभ कुमार ने सिविल अस्पताल, पठानकोट के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान किया। स्वैच्छिक रक्तदान करने को लेकर संस्था ने भी इन युवाओं की सराहना की हैं।
संस्था ने अपने दोनों रक्तवीरों का मानवता के प्रति उनके जज़्बे को सलाम व उनके स्वास्थ्य व लंबे जीवन की कामना भी की हैं। बता दें कि रजत कुमार मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं ओर दो दिन बाद अपनी ड्यूटी पर जाने वाले हैं। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान किया। क्लब के सदस्य हर रोज आपातकाल में रक्तदान करते हैं। अगर आप भी रक्तदान करना चाहते हैं तो नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब से जुड़े, ताकि हम सब मिलकर मानवता की सेवा कर सकें।
