मंजूर पठान, चंबा: प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग दोनों ही सतर्कता के साथ काम कर रहे है। प्रदेश में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें इसके लिए विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग के आदेशों के तहत पुलिस की ओर से जगह-जगह नाके लगाकर और गाड़ी की चेकिंग की जा रही है ।
इसी के तहत चुराह विधानसभा क्षेत्र 1 में प्रशासन भी कड़ी नजर बनाए हुए है। इस विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग इलाकों में कई टीमें गठित की गई है जो आने जाने वाली गाड़ियों पर नजर रख रहे हैं और गाड़ियों की सही तरीके से चेकिंग की जा रही है ताकि कोई भी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को लुभाने के लिए ऐसा सामान ना पहुंचा सके जिससे चुनाव में दिक्कत हो।
एसडीएम चुराह उपमंडल ने बताया कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में 123 पोलिंग बूथ है। जहां पर चुनाव आयोग और प्रशासन की ओर से पूरी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस आचार संहिता के समय में कोई भी व्यक्ति लिमिट से ज्यादा पैसा नहीं ले जा सकता। कोई ऐसा सामान लेकर जाते हैं तो उसके बिल होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अगर लिमिट से ज्यादा पैसा होगा तो उसका कारण भी बताना पड़ेगा अगर नहीं बताया जाएगा तो चुनाव आयोग विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर सकता। इसके लिए हम चाहते हैं कि सभी लोग इस बात का ध्यान रखें।
मीडिया से बातचीत करते हुए एसडीएम चुराह उपमंडल एसडीएम गिरीश सुमरा ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आचार संहिता को देखते हुए इस विधानसभा में हर आने जाने वाली गाड़ी को चेक किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई है। हमारी विधानसभा में 123 पोलिंग बूथ हैं। उन सभी बूथ में ऐसी कोई सामग्री ना पहुंच सके जिससे वोटरों को लुभाने का प्रयास किया जा सके इसके लिए अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं और जो भी सामान और कैश ले जा रहा है उसका पूरा ब्यौरा रखा जा रहा है ताकि चुनावों में कोई दिक्कत ना हो सके।
