संजीव महाजन,नूरपुर: 14वीं वाहिनी एनडीआरएफ नूरपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के कैंप परिसर में बलजिंदर सिंह सेनानी 14वीं वाहिनी एनडीआरएफ के मार्गदर्शन में सोमवार को वाहिनी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इसमें सेनानी 14वीं वाहिनी की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार भ्रष्टाचार से मुक्त रहने एवं इसमें संलिप्त नहीं होने के बारे में जागरूक किया एवं सभी रेस्क्यू को शपथ दिलवाई गई ।
इसके उपरांत सेनानी 14वीं वाहिनी एनडीआरएफ की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की 146 वी जयंती के उपलक्ष पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए एकीकृत राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के बारे में बताते हुए कहा कि सरदार पटेल ने देश की अलग-अलग बंटी हुई 560 रियासतों को एकीकृत कर अखंड भारत का निर्माण करने में अहम भूमिका निभाई गई थी। साथ ही सेनानी 14वीं वाहिनी एनडीआरएफ की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने के लिए सभी पदाधिकारियों को प्रेरित किया और इस उपलक्ष पर जसूर से डिफेंस रोड नूरपुर तक एक राष्ट्रीय एकता मैराथन का आयोजन किया गया एवं शपथ दिलवाई गई।
