By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: यहां दिनदहाड़े हो रहा खनन अवैध खनन, आचार संहिता का जमकर उल्लंघन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > यहां दिनदहाड़े हो रहा खनन अवैध खनन, आचार संहिता का जमकर उल्लंघन
crimehimachalpolitical

यहां दिनदहाड़े हो रहा खनन अवैध खनन, आचार संहिता का जमकर उल्लंघन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/11/01 at 11:59 AM
Share

बीबीएन/जगत सिंह: प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में आचार संहिता का जमकर उल्लंघन हो रहा है। नालागढ़ की चिकनी नदी में अवैध खनन जोरों पर है। खनन माफिया इस कदर बेखौफ है कि उन्हें मानो किसी प्रशासनिक अधिकारी और सरकार का डर ही ना रह गया हो। खनन माफिया दिन-रात जेसीबी मशीनें लगाकर खनन कर रहे हैं और प्रदेश की बेशकीमती खनन सामग्री को लूटने में लगे है। ताजा मामला नालागढ़ के तहत चिकनी नदी का है, जहां पर खनन माफिया ने सरकारी जमीन पर इस कदर खनन के 100-100 फीट के गहरे खड्डे खोद दिए है, मानो यहां पर कभी पहाड़ी ही नहीं थी। पहाड़ से उखाड़े गए 100 से ज्यादा खैर के पेड़ों को चिकनी नदी में छुपा दिया गया है और पहाड़ी पर लटके हुए दर्जनों खैर के पेड़ कभी भी गिर सकते हैं क्योंकि खनन अभी भी जारी है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

स्थानीय लोगों ने भी वन विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा है कि चिकनी नदी में अवैध खनन जोरों पर चल रहा है और यह खनन एक दिन से नहीं बल्कि कई सालों से हैं। उन्होंने कहा एक ही दिन में सरकारी पहाड़ को उखाड़ा नहीं जा सकता। लोगों का आरोप है कि वन विभाग के अंतर्गत यह जगह आती है और वन विभाग की फॉरेस्ट लैंड पर यह खनन किया जा रहा है। फॉरेस्ट विभाग के खैर के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है और खैर के पेड़ों को उखाड़ कर उसे चिकनी नदी में छुपाया जा रहा है। लोगों ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर वन विभाग के अधिकारी कहां सो रहे हैं और आचार संहिता में भी खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। वन विभाग के अधिकारी इन पर नकेल क्यों नहीं कसते। स्थानीय लोगों ने यहां तक कह दिया कि वन विभाग के अधिकारी से खनन माफिया की मिलीभगत है जिसके कारण सब लूट कसूट का अवैध धंधा चल रहा है।

डीएफओ नालागढ़ से बात करने की गई कोशिश

इस बारे में जब हमने डीएफओ नालागढ़ यशुदीप सिंह से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जब उन्हें मैसेज व्हाट्सएप पर भेजा गया तो उन्होंने कहा कि वह सोलन मीटिंग में व्यस्त हैं और आज नालागढ़ कार्यालय में उपस्थित नहीं है।

TAGGED: code of conduct, Illegal mining, solan
admin November 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article IEC यूनिवर्सिटी में ‘सरदार पटेल एकीकरण के वास्तुकार’ विषय पर कार्यक्रम आयोजन, ऐसे मिली `लौह पुरुष` को उपाधि
Next Article जिला चंबा में चुनावों को लेकर प्रशासन अलर्ट, जगह जगह नाके लगा कर की जा रही जांच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?