राकेश, ऊना: ऊना बीपीएल सूची में बैठे लोगों पर अब प्रशासन नकेल कसने वाला हैं। प्रशासन ने अपात्र लोगों को अप्रैल माह में होने वाली ग्राम सभा से पहले-पहले अपने नाम बीपीएल से वापिस लेने का एक मौका दिया हैं। अगर अपात्र लोगों ने अपना वापस न लिया तो बाद में अपात्र पाए जाने पर नेम एंड शेम के तहत इनके नाम उजागर किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने ग्राम सभा की बैठक में बीपीएल सूची की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं नोटिस को ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड पर अंकित करने बारे भी कहा गया हैं।
बता दें कि जिला ऊना में कई लोगों ने बीपीएल कार्ड बना रखे है। उक्त लोग लंबे समय से बीपीएल श्रेणी को मिलने वाली योजनाओं का लाभ भी ले रहे हैं। जिला प्रशासन के पास ऐसी कई शिकायतें पहुंची हैं। इसमें कहा गया है कि कई बड़े लोग बीपीएल का लाभ ले रहे हैं। इन लोगों के पास चौपहिया वाहन, पक्का घर तक हैं। इसके बावजूद भी यह लोग बीपीएल श्रेणी में शामिल हैं। वहीं, शिकायतें आने के बाद प्रशासन ने अपात्र लोगों को बीपीएल से हटाने के लिए कदमताल शुरु की हैं। इसके लिए एसडीएम ऊना विश्वा चौहान ने बीडीओ, सचिव, पटवारी, ग्राम पंचायत के प्रधान को बीपीएल सूची की समीक्षा करने के निर्देश जारी किए हैं।
