बीबीएन : जगत सिंह- बददी कोटला हरिपुर मार्ग नीमवाली जोहड़ी में सड़क हादसा पेश आया है। इस मार्ग पर बांस से लोड ट्रक पट्टा से होशियारपुर पंजाब जा रहा था , जैसे ही वह बाबा हरिपुर के नज़दीक पहुंचा तो ट्रक चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो गया और आगे चल रही कार से जा टकराया। इससे कार एक तलाब में गिर गयी । गनीमत रही कि कार में दो लोग सवार बाल बाल बचे गए। घटना की सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।
इस बारे में जांच अधिकारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच कर रहे है ।इस हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ है।
