राहुल चावला,धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के धर्मशाला मंडल के तहत आने वाले कैश काउंटर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 30-31 मार्च को भी खुले रहेंगे। जिन उपभोक्ताओं के विद्युत बिल लंबित हैं, ऐसे उपभोक्ता 30 व 31 मार्च को ऑनलाइन या कैश काउंटर के माध्यम से अपने बिल जमा करवा सकते हैं।
विद्युत मंडल धर्मशाला के एक्सईएन विकास ठाकुर ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने तय समय में बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं, उनके मंडल की ओर से टटेंपररी डिस्कनेक्शन ऑर्डर भी जारी किए गए हैं। ऐसे में 30-31 मार्च को कैश काउंटर खुलने रखने के आदेश उच्च अधिकारियों की ओर से जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि धर्मशाला विद्युत मंडल के तहत आने वाले चारों उपमंडलों में दो दिन कैश काउंटर के माध्यम से लंबित बिलों का भुगतान उपभोक्ता कर सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं ने अभी बिल जमा नहीं करवाए हैं, ऐसे उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विद्युत बोर्ड ने दो दिन कैश काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया है।
