नाहन : देवेंद्र कुमार -एनएसयूआई ईकाई नाहन का एक प्रतिनिधीमण्डल उद्योग आयुष एवम् संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मिला। एनएसयूआई जिला सचिव विक्रम शर्मा के नेतृत्व में ईकाई ने सिरमौर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की ।
हर्षवर्धन चौहान ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों को कहा कि यदि कोई भी छात्र आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण दाखिला नहीं ले पा रहे है, तो उनकी सहायता की जाएगी। कोई भी छात्र आर्थिक कमी के कारण अशिक्षित नही रहना चाहिए। वहीं विक्रम शर्मा ने कहा कि 30 जून से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा यू जी कोर्स के दाखिले शुरू हो रहे है । ऐसे में एनएसयूआई सिरमौर द्वारा नए छात्र को कॉलेज सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए सोशल मीडिया पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए है।
