संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर में पुलिस की ओर से न+शे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस थाना नूरपुर के तहत कंडवाल में गुप्त सूचना के आधार पर न+शा तस्क+रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में किरण कुमार, पुत्र राजेश निवासी गांव व डाकघर निचला सकोह तहसील धर्मशाला ओर मुकेश कुमार, पुत्र सुफल राम, निवासी गांव चकवां, डाकघर चडी तहसील धर्मशाला के कब्जे से 19.67 ग्राम हे+रोइन/चि+ट्ठा व 29 हजार रुपए बरामद किया गया हैं।
पुलिस जिला नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने पुष्टि करते हुए बताया कि उपरोक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ अभियोग अधीन धारा 21,29-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है न+शे के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
