अनिल कुमार, किन्नौर: स्वास्थ्य विभाग किन्नौर की ओर से केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में राष्ट्रीय किशोरावस्था स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोरावस्था स्वास्थ्य दिवस का आयोजन प्राचार्य प्रकाश गॉड की अध्यक्षता में किया गया। इसमें स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीतल नेगी ने किशोरावस्था, धूम्रपान निषेद व कन्या भ्रूण हत्या पर विस्तार से जानकारी दी।
डॉ.नेगी ने कहा कि किशोरावस्था में संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है । इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ओर शिक्षकों का रक्तचाप, मधुमेह, वजन, लम्बई जांच करके उनका बी.एम.आई शरीर का द्रव्यमान सूचकांक के बारे बताया गया। इस अवसर धूम्रपान निषेध ओर मेंटल हेल्थ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें सीनियर वर्ग में सुधांशु प्रथम, सुशील मुंडा दितीय व निर्भय तीसरे स्थान पर रहा।
इसी तरह जूनियर वर्ग में अधीक्षित प्रथम, नव्या दूसरे स्थान ईरा तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को प्राचार्य प्रकाश गॉड ने पुरुस्कृत किया। इस अवसर पर व्यवहार परिवर्तन संचार समन्वयक रमेश नेगी , विकास , राजकुमारी सहित रामभगती उपस्थि रहे।
