शिमला (संजु चौधरी): हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जयराम ठाकुर ने मंडी की सिराज विधानसभा सीट से अपना नामांकन भरा। उन्होंने थुनाग में एसडीएम कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इसके पहले उन्होंने कूथाह में विशाल जनसभा में भी जनता को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में 25 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर आपके सामने हूं। बता दें कि हॉट सीट में मंडी की सिराज विधानसभा सीट शुमार है।
