ऊना,राकेश (TSN)-अद्वेता फाउंडेशन ने किडनी से पीड़ित आशीष के परिवार की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया है.फाउंडेशन ने आज 30 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी गई .
फाउंडेशन की सदस्य डॉक्टर मोनिका ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले जानकारी मिली थी की देहला गांव में आशीष कुमार की दोनों किडनी खराब है और बड़ी मुश्किल से अपना परिवार पाल रहा है.30000 की इनकी आर्थिक मदद की है यह परिवार इस पैसे से सब्जी का कारोबार करना चाहते हैं ताकि यह किसी पर डिपेंड ना रहे और अपनी आर्थिक की को मजबूत कर सके.मोनिका के मुताबिक आशीष की बेटी को संगीत में रुचि है और हिमाचल के कांगड़ा में हुए ग्रैंड फिनाले में उन्होंने पहला स्थान जीता है.मीडिया के सामने कृतिका ने अपने सिंगिंग की कुछ लाइन भी गाकर सुनाई.
