संजु चौधरी, शिमला: डॉक्टरी के पेशे को छोड़ राजनीति में आए डॉक्टर जनक राज आज भी चिकित्सक के रूप में अपनी जिम्मेवारी को निभाने से पीछे नहीं हटते हैं। उन्हें जब भी कहीं भी कोई मरीज है मिलता है जिसकी वह मदद कर सकते हैं तो वह तुरंत ही उस मरीज के मर्ज ओर दर्द का इलाज करने में जुट जाते हैं। रविवार को भी ऐसा ही हुआ कि जब चंबा के सलूणी में डॉ. जनकराज भाजपा चंबा मंडल की बैठक में भाग लेने के पहुंचे थे। इस दौरान एक महिला का फोन आया और महिला ने डॉ.जनकराज से अपने बच्चे को देखने का आग्रह किया।
फोन आते ही डॉक्टर जनक राज बैठक छोड़ दूरदराज सलूणी इलाके में 6 वर्षीय बच्चे को देखने पहुंच गए। यह बच्चा दिमागी और शारीरिक रूप से अक्षम हैं। डॉ.जनक राज ने बच्चे की रिपोर्ट चेक की और साथ ही उसे दवाई लिखी। डॉ. जनक राज ने बच्चे का इलाज करवाने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे को जब भी जरूरत होगी, तो डॉ. जनक राज उसकी मदद के लिए मौजूद रहेंगे।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भी डॉ. जनक राज लोगों का इलाज करते हुए देखे गए थे। डॉक्टर जनक राज प्रचार के दौरान ही लोगों की टेस्ट रिपोर्ट देखकर उन्हें दवा लिख रहे थे। चुनाव प्रचार के दौरान इलाज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
