By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिक्षकों पर एक्सपेरिमेंट न करे सरकार ट्रांसफर पॉलिसी अगर लानी है तो सभी पर हो लागू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > शिक्षकों पर एक्सपेरिमेंट न करे सरकार ट्रांसफर पॉलिसी अगर लानी है तो सभी पर हो लागू
educationhimachal

शिक्षकों पर एक्सपेरिमेंट न करे सरकार ट्रांसफर पॉलिसी अगर लानी है तो सभी पर हो लागू

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/02/12 at 10:24 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज- प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में शिक्षकों की कमी को लेकर जहां सरकार ने स्कूल शिक्षकों के लिए अलग से ट्रांसफर पालिसी बनाने का एलान किया है। वहीं नई ट्रांसफर पालिसी को लेकर हिमाचल राजकीय प्रवक्ता संघ ने साफ तौर पर सरकार को चेता दिया है कि शिक्षकों के साथ सरकार एक्सपेरिमेंट न करे।अगर पालिसी बनानी है तो सभी कर्मचारियों पर इसे लागू किया जाए।यह बात प्रवक्ता संघ ने नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन अवसर पर कही।साथ ही इस अवसर पर अन्य मांगों पर भी मंथन किया गया।

हिमाचल राजकीय स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रधान चितरंजन कालटा ने कहा कि हर सरकार शिक्षकों के साथ एक्सपेरिमेंट करती है।जब भी सरकार सत्ता में आती है तो शिक्षकों पर ही क्यों एक्सपेरिमेंट करने की बात की जाती है।निवर्तमान सरकार ने भी इस विषय मे एक्ट लाने की बात कही थी।अगर सरकार कोई ट्रांसफर पालिसी लाना चाहती है तो सभी कर्मचारियों के लिए पालिसी को लाया जाए ।उन्होंने कहा कि शिक्षक को डरपोक समझा जाता है परंतु शिक्षक की गोद में निर्माण और प्रलय दोनों पलते हैं।शिक्षकों को सरकार अन्यथा न ले और न ही उन पर कोई प्रयोग किया जाए।अगर पालिसी लानी है तो सभी कर्मचारियों के लिए इसे लाया जाए शिक्षक इसका स्वागत करेंगे।

TGT से मुख्याध्यापक पदौन्नत प्रवक्ताओं को भी बनाया जाए

कालीबाड़ी में नई कार्यकारिणी के गठन अवसर पर उन्होंने कहा कि आज पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी गयी है और नई का गठन किया जाएगा।सरकार से संघ यह मांग करता है कि TGT से मुख्याध्यापक बनने है उसमें 26/4/10 से पहले पदौन्नत प्रवक्ताओं को भी बनाया जाए।उन्होंने कहा कि यह गत वर्ष की बजट की घोषणा है जिसे आज तक पूरा नही किया गया है।उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है सरकार उनकी मांगों पर गौर करेगी।

बता दे वर्तमान में उच्च शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के लगभग 11 हजार पद खाली हैं। दूर दराज के क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी है।जिसको लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा और शिक्षकों के लिए अलग ट्रांसफर पालिसी बनाई जाएगी। दूर दराज के क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी के कारण यह कि शिक्षक ग्रामीण एरिया के बजाय शहरों में ही अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, लेकिन अब यह देखा जाएगा कि जिस समय शिक्षक की ट्रांसफर हो, वह उस एरिया में कम से कम तीन साल अपनी सेवाएं दे। शिक्षक छात्र अनुपात का आंकड़ा भी देखा जाएगा। यदि किसी एरिया में शिक्षकों की संख्या के मुकाबले छात्र ज्यादा हैं, तो उन एरिया पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। वहीं जनजातीय एरिया में शिक्षकों की संख्या कम होने की सबसे ज्यादा शिकायतें आती हैं, तो ऐसे में इन एरिया के लिए अलग से ट्रांसफर पॉलिसी बनाई जाएगी।

TAGGED: Nahan lecturer association
Chandrika February 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अदानी समूह के खिलाफ़ आप पार्टी का हल्ला बोल,किया विरोध प्रदर्शन
Next Article आख़िर क्यों बैठक छोड़ छोटे बच्चे को देखने चले गए भरमौर के विधायक डॉ.जनकराज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?