नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- पांवटा विधानसभा क्षेत्र के पुरुवाला में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा ह+मला किया गया । जिसके विरोध में आज स्थानीय ग्रामीणों ने यहां चक्का जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया हैं । स्थानीय ग्रामीण पुलिस कार्रवाई को लेकर संतुष्ट नहीं है । आरोपियों को छोड़ने का पुलिस विभाग पर ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं । तेज धार हथियारों के साथ क्षेत्र में युवक पर हुए हमले के बाद दहशत का माहौल है।
आरोपियों को छोड़ने व कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों में गुस्सा
मीडिया को जानकारी देते हुए यहां प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि बीते कल कुछ लोगों द्वारा क्षेत्र में एक दुकान में घुसकर युवक पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया जाता हैं ।जिसमें युवा गंभीर रूप से घायल होता है । ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया । लेकिन पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को छोड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले तो पुरुवाला थाना के कुछ दूरी पर ही इस तरह की घटना को आरोपी अंजाम देते हैं, फिर पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित होती हैं । ग्रामीणों द्वारा जिन आरोपियों को दबोचकर पुलिस के हवाले किया जाता हैं पुलिस उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं करती है । जिसके बाद आज आक्रोशित ग्रामीणों ने जहां चक्का जाम किया तो वहीं पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली पर भी सवाल या निशान खड़े किए हैं ।इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी आक्रोशित ग्रामीणों ने अपना रोष जाहिर किया है और जल्द से जल्द यहां आरोपियों को दबोचने की गुहार लगाई है।
24 घण्टे के भीतर कार्रवाई करने का आश्वासन -DSP
मीडिया को जानकारी देते हुए डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ने बताया की पुरुवाला घटना में मामला दर्ज किया गया है । मामले में पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है । उन्होंने बताया कि यहां चक्का जाम करने वाले ग्रामीणों को आगामी 24 घंटे में आरोपियों को दबोचने का आश्वासन दिया गया है और जाम खुलवा दिया गया है । पुलिस जल्द यहां सभी मामले में संलिप्त आरोपियों को दबोच लेगी।
