राकेश,ऊना(TSN): ऊना पुलिस ने अपनी दुरुस्त कार्यप्रणाली का परिचय देते हुए महिला को उसका खोया हुआ मोबाइल वापस से दिलवाया हैं। जिला ऊना की चंद्रलोक कलोनी की रहने वाली कांता कंवर का कीमती स्मार्टफोन कहीं गुम हो गया था जिसको लेकर महिला ने स्मार्टफोन गुम होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। ऊना पुलिस की साइबर टीम ने शिकायत मिलने के बाद महिला का खोया हुआ मोबाइल ढूंढने को लेकर कसरत शुरू कर दी।
साइबर क्राइम टीम की ओर से नई तकनीक के सॉफ्टवेयर से महिला का खोया हुआ मोबाइल कुछ ही दिनों के अंदर ढूंढ निकाला हैं। मोबाइल मिलने के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता को ऑफिस बुलाकर उनका खोया हुआ कीमती स्मार्टफोन उनके हवाले किया।
एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने बताया की ऊना पुलिस के साइबर सेल की ओर से कड़ी मेहनत किए जाने के बाद मोबाइल को ढूंढा गया है और महिला को यह मोबाइल लौटाया गया हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर के तहत धोखाधड़ी होती है तो वह इसकी शिकायत तुरंत पुलिस में दर्ज करवाए। पुलिस ऐसे मामलों में जल्द कारवाई करती हैं।
वहीं शिकायतकर्ता कांता कवर ने अपना कीमती स्मार्टफोन मिलने पर खुशी जाहिर की हैं। उन्होंने कहा है कि उनका कीमती स्मार्टफोन गुम होने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह मिल पाएगा लेकिन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने कुछ ही दिनों के भीतर उनका खोया हुआ स्मार्टफोन ढूंढ कर उनके हवाले किया हैं। महिला ने इसको लेकर पुलिस का आभार प्रकट किया हैं।
