By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: क्रिप्टो करेंसी के बाद फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी ठगी…दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > क्रिप्टो करेंसी के बाद फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी ठगी…दो आरोपी गिरफ्तार
himachalNews

क्रिप्टो करेंसी के बाद फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी ठगी…दो आरोपी गिरफ्तार

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2023/11/10 at 10:48 AM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- फ्रॉड क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले के बाद मल्टी नेशनल कंपनी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का एक और घोटाला पुलिस ने उजागर किया है। क्यूएफएक्स कंपनी ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से धनराशि ली और उन्हें हाई रिटर्न के सपने भी दिखाए। इस पूरे मामले में निवेशकों की 210 करोड़़ रुपये की पूंजी लगाई गई थी। वित्तीय गड़बड़ी पर पुलिस जांच कर रही है। इसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ। इस मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी मंडी में पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने वीरवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी।

डेढ़ दर्जन से अधिक खाते किए फ्रीज, खातों में थे 30 लाख

पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने बताया कि एक आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा गय है। शातिर भारत छोड़ विदेश भागने की तैयारी में था। चंडीगड़ के अलावा यह नेटवर्क देश के पांच राज्यों में फैला था। हिमाचल, पंजाब, गोवा, गुजरात व चंडीगढ़ में कंपनी का नेटवर्क था, जिसमें सैंकडों लोगों का पैसा लगा हुआ है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों पर काम कर रही है। एसपी ने बताया कि क्यूएफएक्स कंपनी फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर काम कर रही थी। जबकि वह इसके लिए अधिकृत नहीं है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के करीब डेढ दर्जन से अधिक खातों को फ्रिज किया है। इनमें करीब 30 लाख रुपये धनराशि थी।

सैंकड़ो लोगों ने कंपनी में हाई रिटर्न के लिए किया था निवेश

एसएसपी सौम्या ने बताया कि इस मामले में कुछ फ्लैट और संपत्ति भी है। जिसे सीज करने जा रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के दो कार्यालयों को सील किया है। इस मामले में पुलिस के पास दो-तीन शिकायतें पहुंची है। जिस पर पड़ताल करते हुए कई अहम तथ्य शुरूआती जांच में मिले हैं। इस स्कैम में 100 से ज्यादा लोगों का पैसा लगा है। कंपनी मल्टी लेवल मार्केटिंग के नाम पर कार्य कर रही थी, जिसमें कंपनी ने निवेशकों को म्यूचुअल फंड और अन्य ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को ठगा है। कंपनी के पास कंपनी एक्ट तहत रजिस्टर थी, लेकिन मल्टीनेशनल कंपनी में ट्रेडिंग का कोई भी लाइसेंस इनके पास नहीं था। शातिर निवेशकों से धनराशि लेकर मात्र पांच प्रतिशत ही निवेश करते थे। जबकि अन्य को इधर-उधर ही घुमाकर काम चलाया जाता था। निवेशकों को पांच प्रतिशत प्रतिमाह राशि की गारंटी दी जाती थी। 11 महीने तक पांच प्रतिशत देने की बात कहते थे। 11 महीने के बाद धनराशि निकाली जा सकती है। इस तरह हर कोई उनके झांसे में आ जाते थे।

एसपी ने बताया कि शातिर कंपनी के खाते में पैस का लेनदेन करते थे, ताकि उन पर किसी का शक न हो। एक आरोपी को दिल्ली और दूसरे को हरियाणा से गिरफतार किया गया है। इस स्कैम में फिल्हाल 6-7 शातिर पुलिस की रड़ार में है, आने वाले समय में और इनकी संख्या बढने की संभावना है। शातिरों ने सबसे ज्यादा मंडी जिला के लोगों का पैसा निवेश किया है और मंडी में ही कंपनी ने मंडी शहर और बल्ह के नागचला में कार्यालय खोला था। इसके अलावा कंपनी ने चंडीगढ़ के जीरकपुर से हेड ऑफिस बनाया था। इन सभी कार्यालयों को पुलिस ने सीज कर दिया है। एसपी मंडी ने साफ किया है कि कोई भी कंपनी यदि वित्तीय ट्रेडिंग के लिए पंजीकृत नहीं है तो वहां ट्रेंडिंग न करें। निवेश करने पहले सभी चीजें जांच लें। ताकि कोई ठगी का शिकार न हो। आम नागरिक जागरूक होकर किसी भी तरह की ठगी से बच सकता है।

TAGGED: Mandi SP Soumya Sambasivan
Chandrika November 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिहार के मुख्यमंत्री के बयान पर बिफरी भाजपा महिला मोर्चा… सड़कों पर उतरकर फूंके पोस्टर
Next Article मंडी में एक दर्जन हलवाइयों के पास मिला स्वास्थ्य के लिए घातक रंग काट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?