बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-बिलासपुर की गोविंद सागर झील के बाद अब कोलडैम में वाटर स्पोर्ट्स और टूरिज्म एक्टिविटी का रास्ता साफ हो गया है।जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए सरकार को भेजा प्रस्ताव पास हो गया है।साथ ही इसके लिए भेजे टेंडर को भी अप्रूबल मिल गई है।अब जल्द ही यहां क्रूज, वाटर वोट,जेट स्की आदि की सुविधा शुरू हो जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने दी।
उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि बिलासपुर में वाटर स्पोर्ट्स और टूरिज्म एक्टिविटी को लेकर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और सचिव व निदेशक टूरिज्म का मार्गदर्शन मिल रहा है।साथ ही उनके माध्यम से इन एक्टिविटी के लिए अप्रुबल भी भी मिल रही है। जिसके लिए उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि कोलडैम में वाटर स्पोर्ट्स और टूरिजम एक्टिविटी का प्रपोजल अप्रुब हो गया है। इसके लिए जो टेंडर भेजा था, वह भी अप्रूब होकर आ गया है। अब एक दो दिन में टेंडर पब्लिश किए जाएंगे। उम्मीद है कि दो चार माह में कोलडैम भी वाटर स्पोर्ट्स और टूरिजम एक्टिविटी शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा वहां विलेज टूरिजम पर भी काम किया जा रहा है। इसके लिए पर्यटन विभाग और कृषि विभाग ने वहां कैंप लगाए हैं। 28 लोग होम स्टे के पंजीकरण के लिए तैयार हुए हैं। जो अपने घर के कुछ कमरे होम स्टे के लिए देंगे। इसके साथ ही वहां आने वाले पर्यटकों को ग्रामीण परिवेश के बारे में बताया जाएगा। ग्रामीण कैसे रहते हैं, उनके रहन सहन और भोजन के बारे में जानकारी दी जाएगी। लोकल डिश भी खिलाई जाएगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
