राकेश,ऊना: ऊना में उस समय अफरा-तफरी मची जब एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। इतना ही नहीं वह जलकर पूरी राख हो गई। बता दें कि घटना रविवार सुबह झालेड़ा में हुई। जब बचत भवन के करीब डिवाइडर से टकराने के कारण कार पलट गई जिस कारण कार में आग लग गई और कार धूं-धूं कर जलकर राख हो गई। हादसा इतना भयानक था की कार डिवाइडर से टकराने के बाद उसके दोनों टायर का हिस्सा नीचे से निकल गया जिस कारण कार बचत भवन की दीवार के साथ बजने के बाद पलट गई और गाड़ी में आग लग गई ओर कार जलकर राख हो गई।

कार में सवार युवकों को चोटे आई है, जिन्हें इलाज के लिए जिला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस कार में सवार युवक ऊना जिला के रहने वाले हैं। गाड़ी में आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी।
कार में बैठे कर्ण पुत्र रूप लाल आदित्या पुत्र मनोज समूरकलां थाना ऊना को ममूली चोटें दीवार से टकराने के समय लगी है। कार जलने से करीब 6 लाख रुपए का नुकसान होने की सूचना है। गाड़ी में आग लगने से बचत भवन में बने डाकघर की खिड़कियां भी बाहर की तरफ से जल गई हैं।
