शिमला (एकता): हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण करने राजधानी शिमला के रिज मैदान पर पहुंच गए हैं। मुकेश अग्निहोत्री भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण करने पहुंच। उन्होंने मंच पर पहुंचते ही लोगों का अभिवादन किया।
मीडिया सूत्रों के अनुसार समारोह पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई कांग्रेसी नेता भी पहुंचे। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम सभी खुश हैं, इन्होंने बहुत मेहनत की है।

शपथ ग्रहण से पहले शिमला में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रदेश की अध्यक्ष, नेता और सारे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की।

रिज मैदान पर शपथ ग्रहण करने पहुंचे सुक्खू और अग्निहोत्री, राहुल-प्रियंका सहित कांग्रेसी नेता हुए शामिल
Leave a comment
Leave a comment
