शिमला,13अगस्त (TSN)-हिमाचल प्रदेश में आईजीएमसी शिमला के बाद डॉ YS परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में 67 लाख रुपए की लागत से बनी न्यूरो इलेक्ट्रो फिजियोलॉजी लैब और स्टाफ नर्सों के प्रमोशन के लिए वार्ड एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स का विधायक ने उद्घाटन किया।इसके लिए उन्होंने क्षेत्र वासियों को बधाई दी वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी आभार जताया ।
स्टाफ नर्सो के प्रमोशन के लिए वार्ड एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स का भी हुआ उद्घाटन
मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि यह आधुनिक लैब है जो कि हिमाचल में आईजीएमसी के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन में स्थापित की गई है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में एकमात्र न्यूरो पीडियाट्रिशियन है जो नाहन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं जो क्षेत्र वासियों के लिए सौभाग्य की बात है।इस लैब के बन जाने से बच्चों की न्यूरो संबंधी बीमारी के इलाज के लिए अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा और लोगों को घर द्वार पर यह सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस लैब के माध्यम से न केवल बच्चों का बल्कि वयस्क लोगों का भी इलाज हो पाएगा।उन्होंने कहा कि आज यहां स्टाफ नर्सो के प्रमोशन के लिए वार्ड एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स का भी उद्घाटन किया गया है।यह कोर्स पहले केवल आईजीएमसी शिमला में ही होता था। इस वर्ष नर्सिंग स्कूल नाहन में ये कोर्स शुरू हो जाने से क्षेत्र की स्टाफ नर्स को काफी लाभ मिलेगा और कोर्स करने के लिए आईजीएमसी शिमला या टांडा मेडिकल कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा।
