राहुल चावला, कांगड़ा: भाजपा सरकार आने के बाद कांगड़ा को पूरा मान सम्मान मिलने वाला है। सत्ता में आने के बाद लोग पलम, चंगर और शहर को एक नज़र से देखेंगे। यह बात विधायक पवन काजल ने कांगड़ा विस में अपना चुनावी प्रचार करते हुए कही। विधायक काजल ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष 16 मांगें रखी है।
मंज़ूर हुई 12 मांगों का चुनाव घोषणा से पहले शुभारंभ भी हो गया, लेकिन वह कांगड़ा विस के लिए इससे भी बढ़कर करना चाहते हैं।इसके लिए जनता का समर्थन वह विकास कार्यों के आधार पर मांग रहे हैं, ताकि भाजपा सरकार आने पर कांगड़ा का अधिमान बढ़े।
उन्होंने कहा कि जिस भाजपा पार्टी ने कुछ समय पहले चुनाव का टिकट दिया, उसके बाद उन्हें स्टार प्रचारकों की उस सूची में शामिल कर लिया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शामिल हो यह बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनेगी और वह कांगड़ा विस की तस्वीर और तक़दीर दोनों बदल देंगे।
