अनिल कुमार,किन्नौर: देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी ने आज सुबह करीब 3 बजे के आसपास देहांत हो गया है। उन्होंने अपने घर पर ही अंतिम सांस ली है और दुनिया को अलविदा कह दिया है, ऐसे मे आज उनका अंतिम संस्कार प्रशासन पूरे सम्मान के साथ करेगा।
देश के प्रथम मतदाता के 3 बेटे व 5 बेटियां है जिनमें से एक बेटे की मृत्यु काफ़ी समय पहले हुई है। आज उनके स्वर्गवास से समूचा परिवार व प्रदेश शोक में डुबा है। उनके निधन के बाद उनके निवास स्थान कल्पा मे उनके अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ो लोग आ रहे है और उनके परिवार से मिल रहे है। 106 वर्ष की आयु में देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी ने 2 नवंबर को विधानसभा चुनावों में अपने मत का अंतिम बार प्रयोग बैलेट पेपर से किया था।
लंबे समय से उनके पैरों मे दर्द था ओर आंखों से कम दिखाई देने के साथ ही कान मे दर्द की शिकायत थी जिसके चलते उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने इस बारे उनका वोट घर पर ही करवाया था। आज करीब 10 बजे उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसमें प्रशासनिक अधिकारी व कल्पा के ग्रामीण मौजूद रहेंगे।
