विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित विश्व विख्यात शुक्रवार को बॉलीवुड के पूर्व दिवंगत कलाकार विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाज़री भरी। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी अमन कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई।
माता रानी के दर्शन करने के बाद मंदिर में स्थित पावन वटवृक्ष को कविता खन्ना ने मौली का धागा बांधा। वहीं पुजारी अमन कालिया ने माता की फोटो और चुनरी देकरदिवंगत बॉलीवुड कलाकार की पत्नी कविता खन्ना को सम्मानित किया। बताते चलें विनोद की विनोद खन्ना बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार थे।बॉलीवुड में कई फिल्मों में विनोद खन्ना ने काम किया है। 2017 में विनोद खन्ना का कैंसर की बीमारी के बाद निधन हो गया था। वहीं उनकी पत्नी कविता खन्ना ने कहा की पूर्व दिवंगत कलाकार व पति विनोद खन्ना की कमी तो खलती है।
