बीबीएन : जगत सिंह ( TSN) – नालागढ़ के तहत हांडा कुंडी गांव में अवैध खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी ने एक जॉइंट टीम के साथ हाडा कुंडी गांव का दौरा किया और गांव के पास सरसा नदी में हो रहे अवैध खनन को लेकर निरीक्षण भी किया गया ।
इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए सीपीएस रामकुमार चौधरी ने बताया कि लगातार हांडा कुंडी गांव से उन्हें खनन की शिकायतें मिल रही थी और कुछ दिन पहले युवकों पर हमला भी किया गया था जिसके तहत मामला मानपुर पुलिस थाना में दर्ज किया गया था । उन्होंने एक जॉइंट टीम के साथ मिलकर आज हांडा कुण्डी गांव का दौरा किया और निरीक्षण भी किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि जो एक बदमाश द्वारा गन पॉइंट पर आकर अवैध खनन किया जाता है तो उसके खिलाफ पहले ही बार वाहनों के चालान किया जा चुके हैं और उसके बावजूद अभी वह गन पॉइंट पर आकर अवैध खनन की घटनाओं को अंजाम देता है और लोगों पर हमले कर रहा है उन्होंने कहा की जॉइंट टीम को निर्देश जारी किए गए हैं कि तीन दिन में अपनी रिपोर्ट बनाकर पेश करें और इस पूरे मामले पर जो भी बनती कार्रवाई है वह की जाए।उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बक्शा जायेगा।
