सचिन शर्मा, मनाली(TSN) : पर्यटन नगरी मनाली में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी स्कूलों में जगह-जगह आयोजन हुए। राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता, मटका फोड़ प्रतियोगिता व विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। मॉल रोड मनाली में आयोजित मटका फोड़ प्रतियोगिता में ओडिसा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
जुलाई महीने में भारी बरसात व बाढ़ के कारण मनाली मॉलरोड में मायूसी छाई है, लेकिन आज मटका फोड़ प्रतियोगिता के समय हजारों लोग एक साथ देखने को मिले।
एसड़ीएम मनाली रमण शर्मा ने विजेता टीम को ट्राफी व 31 हज़ार रुपए देकर सम्मानित किया। एसडीएम रमण शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दुष्टों के संहार के लिए भगवान ने पृथ्वी पर अवतार लिया। विविध रूप में उनकी लीलाएं प्रेरणाप्रद संदेश देती हैं। आयोजक हेम राज ठाकुर बताया कि बुधवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व माल रोड में धूमधाम से मनाया गया। माल रोड में मटका फोड़ का आयोजन किया गया जिसे लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।
विजेता टीम को 31हजार नगद इनाम से सम्मानित किया गया हैं। आधी रात तक भजन कीर्तन का क्रम चला। उन्होंने बताया कि गुरुवार को न्यू अंबिका में विशाल भंडारे का आयोजन होगा जिसमें सैंकड़ो श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
