संजीव महाजन, नूरपुर: चुनावी प्रचार-प्रसार ओर प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं के प्रचार के लिए 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के रथ प्रचार में निकले है। अलग-अलग जगहों पर भाजपा के इन रथों को रवाना किया गया है जिससे गांव-गांव जाकर यह रथ सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में लोगों को बता रहे है। वहीं ज्वाली मंडल के डिजिटल रथ का प्रभार अमन राणा को सौंपा गया है।
अमन राणा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से चुनावों के मद्देनजर आठ समितियां बनाई गई हैं जिसमे में उनके माध्यमों से पार्टी का प्रचार प्रसार किया जाएगा। यह डिजिटल रथ यात्रा भी उसी चुनाव प्रचार-प्रसार समिति में से एक है। अमन ने इतनी बड़ी जिम्मेवारी दिए जाने के लिए स्थानीय विधायक अर्जुन सिंह ,जिला अध्यक्ष रमेश राणा व मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान का धन्यवाद किया।
रथ यात्रा के बारे में अमन ने बताया कि इसमें हर बूथ हर गली मोहल्ले में जाकर शीर्ष नेतृत्व की ओर से तैयार की वीडियो चलाई जाएगी, जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा और हर रोज यह यात्रा क्षेत्र के पांच बूथों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कई और बड़े नेता केंद्र और प्रदेश की उपलब्धियों की आड़ में अपनी गोटियां फिट करने में लगे हुए है कि हम अपनी टिकट फाइनल करें।
अमन ने कहा कि दिल से आम जनता के बीच केंद्र और प्रदेश की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करूंगा ओर भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करूंगा। डिजिटल रथ के साथ एक सुझाव पेटी भी रखी गई है जिसमें स्थानीय जनता उन बिंदुओं को लिख कर पेटी में डाल सकते है और जो सही और अच्छे सुझाव होंगे उन्हें पार्टी अपने चुनावी मेनिफेस्टो में शामिल करेंगे।
