By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सीएम जयराम ने कांग्रेस के अस्तित्व पर उठाए सवाल, आटे को लीटर में मापने वाले बयान पर ली चुटकी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सीएम जयराम ने कांग्रेस के अस्तित्व पर उठाए सवाल, आटे को लीटर में मापने वाले बयान पर ली चुटकी
himachalpolitical

सीएम जयराम ने कांग्रेस के अस्तित्व पर उठाए सवाल, आटे को लीटर में मापने वाले बयान पर ली चुटकी

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/06 at 1:23 PM
Share

राहुल चावला, धर्मशाला: हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को कांगड़ा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगरोटा बगंवा को करोड़ो की सौगातें दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की ओर से आज़ादी के अमृत महोत्सव पर उठाए जा रहे सवालों पर भी पलटवार किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश में प्रगतिशील हिमाचल अभियान के तहत 75 कार्यक्रमों का लक्ष्य लेकर चल रही है, और अब तक 33 कार्यक्रम हो चुके है। इस कार्यक्रम के तहत फ़िलहाल 2-2 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है जल्द इसे और बढ़ाया जाएगा।

वहीं कांग्रेस की ओर से सरकार के इस कार्यक्रम पर उठाये गए सवाल और हाईकोर्ट जाने की चेतावनी पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा उनके लिए हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट दोनों के दरवाजे खुले है। यह कुछ और नहीं बल्कि कांग्रेस की बौखलाहट है, इस बात का अंदाज़ा उनके आटे को लीटर में मापने संबंधी बयानों से लगाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वो चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं और उनकी सरकार भी चुनी हुई सरकार है। वो जनता के लिए काम कर रही है और करती रहेगी। कांगड़ा सदर से पूर्व में विधायक रह चुके सुरेंद्र काकू की ओर से अब फिर से कांग्रेस में वापसी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कोई अंतर नहीं पड़ता। यहां से बड़े नेता उनके दल में शामिल हो चुके हैं। वहीं पीटीसी डरोह में बुलेट के फटने से घायल हुए एक एएसआईकी क्रिटिकल हालत पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार इस पर नज़र बनाए हुए हैं और उनकी यथासंभव मदद के लिए भी कहा जा चुका है।

 

 

 

 

admin September 6, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिक्षा,खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्रों को मिला सम्मान
Next Article सुंदरनगर में नाबालिगा के साथ दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने का मामला आया सामने
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरे अनिल कुमार, युवाओं और महिलाओं के हितों पर दिया जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?