सोलन:योगेश शर्मा (TSN)-खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन की टीमों ने परवाणु और बद्दी से कैंटीन से और होटल में बने खाने के सैंपल भरे हैं। इसको लेकर विभाग के पास शिकायत मिली थी कि बद्दी में कैंटीन में खाना सही ढंग से नहीं परोसा जा रहा है और उसमें लगातार शिकायत आ रही है जिसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने बद्दी में पांच सैंपल इसको लेकर भरे हैं।वहीं परवाणु क्षेत्र में फैल रहे डायरिया के मामलों को लेकर प्रशासन ने अलर्ट मोड पर आते हुए पानी और होटल में बने हुए खाने के सैंपल भरे हैं।
सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन की सहायक आयुक्त डॉ अरुण चौहान ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार शिकायत मिलने के आधार पर सैंपल भरता रहता है। इसी कड़ी में बद्दी से खाने की चीजों के सैंपल कैंटीन भरे गए हैं इसी के साथ परवाणु में भी पानी और होटल में बने खाने के सैंपल भरे गए हैं क्योंकि यहां पर लगातार डायरिया फैल रहा है। उन्होंने कहा कि सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं जिसकी रिपोर्ट का इंतजार विभाग द्वारा किया जा रहा है और यदि सैंपल नेगेटिव पाए जाते है तो इसके बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा किसके बाद सोलन शहर, चायल कंडाघाट और कसौली में भी खाद्य पदार्थ और पानी के सैंपल विभाग द्वारा भरे जाएंगे।उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि जब भी वे लोग ऐसे होटल ढाबों या फिर कैंटीन में खाना खाते हैं,जहां पर साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और खाद्य पदार्थों को सही तरीके से नहीं परोसा जा रहा है तो उस बारे में शिकायत विभाग को दी जा सकती है जिसके बाद विभाग नियम अनुसार कार्रवाई करेगा.
