By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: क्षेत्र में युवक की मौ+त के बाद… पंचायत स्तर पर महिलाओं ने छेड़ा नशा उन्मुलन अभियान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > क्षेत्र में युवक की मौ+त के बाद… पंचायत स्तर पर महिलाओं ने छेड़ा नशा उन्मुलन अभियान
himachalNews

क्षेत्र में युवक की मौ+त के बाद… पंचायत स्तर पर महिलाओं ने छेड़ा नशा उन्मुलन अभियान

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/11/02 at 9:47 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- हाल ही में मंडी शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत सदयाणा में नशे के कारण हुई एक नवयुवक की मौ+त के बाद सभी लोग सकते में हैं। माता पिता के साथ पूरा समाज स्तब्ध है। लेकिन इसी के बीच सदर विधानसभा में महिला मंडलों ने नशे को अपनी पंचायतों व गांवों से दूर करने का बीड़ा उठा लिया है।

चिट्टे के कारण हुई मौ+त के बाद सदयाणा पंचायत के संस्कृति और भाग्यश्री महिला मंडलों ने नशे के खिलाफ जन जागरण शुरू कर दिया है। इसी के तहत वीरवार को महिला मंडल की सदस्यों ने लहरवान गांव में जागरूकता रैली निकाली। जिसे पूर्व में रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने भी अपना पूरा सहयोग दिया। महिला मंडल की टोली ने पूरे गांव का चक्कर लगा कर नारों के माध्यम से गांव के लोगों व युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया। महिलाओं का कहना है कि इस मुद्दे पर पंचायत या समाज के पुरूष आगे नहीं आ रहे हैं जिसके चलते अपनी आने वाली पीढ़ी को नशा मुक्त बनाने के लिए महिलाओं को आगे आना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से भी बाहरी देशों से भारत में पहुंचने वाले नशीले पदार्थों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई है।

युवाओं को मौ+त के चंगुल में फंसाने वालों के खिलाफ हो कार्यवाही

महिलाओं के अनुसार सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की मांग उठाई है जो युवाओं को मौ+त के चंगुल में फंसा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि ऐसे स्थानों पर पुलिस की गस्त बढ़ाई जाए जहां पर आसपास लोग अक्सर शाम ढलते नशा करते हैं और माहोल को खराब करते हैं। महिलाओं ने केंद्र सरकार से भी चिट्टे की तस्करी को बंद करने की पुरजोर गुहार लगाई है। महिलाओं का कहना है कि वह आने वाले समय में भी अपने घर परिवार व समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए कार्य करती रहेंगी। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बहुत कम समय में गांव से दो नवयुवकों को खो दिया है जिसका उन्हें बेहद दुख है।

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ने भी महिलाओं को दिया समर्थन

वहीं इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व में रहे अध्यक्ष दीपक शर्मा ने महिलाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार नशे के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है लेकिन जन सहयोग के बिना हिमाचल प्रदेश और देश से इस नशे की जंग को नहीं लड़ा जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों व पंचायत प्रतिनिधियों आदि से आग्रह किया है कि नशे के दलदल में फंसे युवाओं को बचाया जाए और नशे के बड़े तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए ताकि भविष्य में एक स्वास्थ समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि आज का युवा नशे के दलदल में फंसता जा रहा है जो कि सभी के लिए चिंता का विषय है।

TAGGED: Mandi Gram Panchayat Sadyana
Chandrika November 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आपदा प्रभावितों के साथ राजनीति करना ठीक नहीं: नेता प्रतिपक्ष
Next Article पंचायत स्वाहन के गांव खैरिया के लोग रेलवे के निर्माण कार्य से परेशान… डीसी को बताई समस्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?