नाचन/परी शर्मा: नाचन में नामांकन के चलते कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन निर्वाचन अधिकारी के समक्ष रखे। पांच उम्मीदवारों में चार निर्दलीय, जस्वीर सिंह, सौणु राम, हेम चंद, लाल सिंह, जबकि पांचवे उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी से नरेश चौहान ने अपना नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस पार्टी हाईकमान में कई दिनों से चल रही माथापच्ची के बाद आखिर पार्टी ने एक नया चेहरा नरेश चौहान को हरी झंडी दी है।

नामांकन के पश्चात नरेश चौहान ने दल बल के साथ नामांकन करते हुए चौल चौक में अपना शक्ति प्रर्दशन किया। जिसमें हजारों की भीड़ जुटाते हुए नरेश चौहान कामयाब दिखे। नरेश चौहान के शक्ति प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही, जिन्होंने अपने भाषण के दौरान पुरानी पैंशन बहाली का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनती है सबसे पहले ओपीएस योजना बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए भी 1500-1500 रूपए देने और हर नागरिक को 300 युनिट बिजली मुफत देने का भी वादा किया।
