By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला का सबसे अनोखा ‘पत्थर’ बरसाने वाला मेला, जहां इंसान के खून से होता है ‘राजतिलक’
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > festival > शिमला का सबसे अनोखा ‘पत्थर’ बरसाने वाला मेला, जहां इंसान के खून से होता है ‘राजतिलक’
festivalhimachalpoliticalReligion

शिमला का सबसे अनोखा ‘पत्थर’ बरसाने वाला मेला, जहां इंसान के खून से होता है ‘राजतिलक’

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/10/25 at 6:32 PM
Share

संजु चौधरी, शिमला: देव भूमि हिमाचल में देवी देवताओं से जुड़ी कई कहानियां, परंपराएं,मान्यताएं ओर आस्थाएं हैं जिससे लोग आज भी जुड़े हुए है। यहां हर साल कई मेले और त्यौहार देवी देवताओं के नाम पर मनाए जाते हैं और यह त्यौहार और परंपराएं सदियों पुरानी है जिन का निर्वहन आज की पीढ़ी भी लगातार उसी तरह से करती आ रही है जिस तरह से उनकी पूर्वज इन परंपराओं को निभाया करते थे। इसी का एक साक्षात उदाहरण शिमला से 30 किलोमीटर दूर धामी के हलोग में दीपावली से अगले दिन देखने को मिलता है। जहां एक अनोखा मेला लगता है जिसे पत्थर का मेला या खेल के नाम से जाना जाता है ।

आज मंगलवार को भी यह मेलाधामी के हनोग में मनाया गया जहां मेले में दो समुदायों के बीच पत्थरों की जमकर बरसात हुई। ये सिलसिला तब तक जारी रहा जब तक कि एक पक्ष में से कोई व्यक्ति लहूलुहान नहीं हो गया। पत्थरों के मेले में करीब 15 मिनट तक कटेडू और जमोगी राजवंश के लोग एक-दूसरे पर पत्थर मारते रहे। इसमें जमोगी राजवंश के अर्जुन को पत्थर लगा। अर्जुन परोई गांव के रहने वाले हैं। इस बार कटेडू राजवंश के लोग विजयी रहे। व्यक्ति के पत्थर से खून निकलने के बाद ही पत्थरों की बरसात बंद की गई। इसके बाद खून से मां भद्रकाली को तिलक लगाया गया। पत्थर के इस खेल में दोनों ओर से लगातार छोटे और बड़े पत्थर लगातार बरसाए गए। खून निकलने के साथ ही दोनों ही तरफ से पत्थर बरसाने का सिलसिला थम गया।

मेला कमेटी के आयोजकों के साथ राजवंश के सदस्यों ने मेला स्थल के नजदीक बने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इस मेले को देखने हर साल धामी और आस पास के इलाकों से हज़ारों की तादात में लोग इस परम्परा के गवाह बनते हैं ये पत्थरबाजी तब तक यूं ही चलती रहती है जब तक इसमें किसी के सर से खून ना निकल जाए । इसके बाद घायल युवक को पहले इलाके के चौराहे पर बने सत्ती के समारक पर लेजाकर उसका रक्त बतौर भेंट चढ़ाया जाता है जिसके बाद उसी व्यक्ती को इलाके के काली मां के मंदिर लेजाकर माँ को तिलक लगाकार उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है । हैरानी की बात ये है कि घायल व्यक्ती को इस दौरान ज़रा भी दर्द महसूस नहीं होती। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में सैंकड़ो की संख्या में लोग धामी मैदान में शामिल हुए। धामी रियासत के राजा पूरे शाही अंदाज में मेले वाले स्थान पर पहुंचे।

माना जाता है कि पहले यहां हर वर्ष भद्रकाली को नर बलि दी जाती थी, लेकिन धामी रियासत की रानी ने सती होने से पहले नर बलि को बंद करने का आदेश दिया था। इसके बाद पशु बलि की शुरुवात यहां हुई लेकिन कई दशक पहले इसे भी बंद कर दिया गया। इसके बाद यहां पत्थर का मेला शुरू किया गया। मेले में पत्थर से लगी चोट के बाद जब किसी व्यक्ति का खून निकलता है तो उसके रक्त से मां भद्रकाली का तिलक किया जाता है। राजवंश व लोगों का तो ये भी कहना है कि आज तक पत्थर लगने से किसी की जान नहीं गई है। पत्थर लगने के बाद मेले को बंद कर सती माता के चबूतरे पर खून चढ़ाया जाता है, साथ ही जिसको पत्थर लगता है उसका इलाज साथ लगते अस्पताल में करवाया जाता है। राज परिवार में यदि मौत भी इस दौरान हो जाए तो पहले मेले की रस्म निभाई जाती है उसके बाद दाह संस्कार किया जाता है। इलाके के राजघराने से ताल्लुक रखने वाले राजा जगदीप सिंह का कहना है कि परम्परा अजीब है लेकिन लोगों की आस्था उससे भी बड़ी है।

TAGGED: human blood, Shimla, stone, unique fair
admin October 25, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजपा से रूठे हुए कार्यकर्ताओं को 29 अक्टूबर तक मनाने का किया जाएगा काम: अनुराग सिंह ठाकुर
Next Article माथापच्ची के बाद कांग्रेस ने एक नए चेहरे पर खेला दांव, नाचन में 4 आजाद उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?