अरविंदर सिंह,हमीरपुर: पिछले कई दशकों के बाद हुई क+हर बरपाने वाली बारिश से हमीरपुर जिला में जल शक्ति विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ हैं। हमीरपुर ज़िला में बारिश के चलते अब तक करीब 90 करोड रुपए का नुकसान हुआ है ज़िसमें सबसे ज्यादा 55 करोड़ का नुकसान जल शक्ति विभाग को हुआ हैं,जिसकी दर्जनों पानी की स्कीमें बर्बा+द हो गई हैं।
बता दें कि ज़िला में 9 और 10 जुलाई को जो भारी बारिश हुई थी जिसके कारण ब्यास नदी में पानी में सिल्ट आ जाने की वजह से पेयजल स्कीमों को नुकसान के चलते उसे स्थापित करने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। गनीमत यह रही कि अभी तक कोई भी जानी नुकसान जिले में नहीं हुआ हैं। ग्रामीण इलाकों में काफी जगह पर कच्चे मकान डंगे गिर गए हैं इसके अलावा कई जगहों पर मवेशी थी दबकर मर गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित इलाकों में पी+ड़ित लोगों को बड़ी राहत देने का काम भी किया जा रहा हैं।
उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने बताया कि जिले में जल शक्ति विभाग और पीडब्ल्यूडी दोनों सहित अन्य दूसरे विभागों को मिलाकर करीब 90 करोड़ का नुकसान बरसात में अब तक हुआ हैं। हर जगह से नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके सरकार को भेजी जा रही हैं। प्रशासनिक टीमें सभी जगह पर मुस्तैदी से काम कर रही हैं।
