By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला से सीएम सुक्खू के तीन बड़े संदेश, इंदिरा गांधी को किया नमन, मंडी हादसे पर जताया दुख, गुणवत्तापूर्ण दवाइयों पर दिया जोर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला से सीएम सुक्खू के तीन बड़े संदेश, इंदिरा गांधी को किया नमन, मंडी हादसे पर जताया दुख, गुणवत्तापूर्ण दवाइयों पर दिया जोर
himachalpolitical

धर्मशाला से सीएम सुक्खू के तीन बड़े संदेश, इंदिरा गांधी को किया नमन, मंडी हादसे पर जताया दुख, गुणवत्तापूर्ण दवाइयों पर दिया जोर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/11/19 at 8:44 PM
Share

राहुल चावला, धर्मशाला। धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत के दौरान तीन अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी, मंडी में हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताया और प्रदेश के अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध करवाने को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट की।मुख्यमंत्री सुक्खू ने इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में इंदिरा गांधी के नेतृत्व और बांग्लादेश के गठन में उनकी ऐतिहासिक भूमिका का भी जिक्र किया।

वहीं, मंडी में हुए दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अपनों को खोने वाले परिवारों का दर्द बेहद असहनीय है। इस मुश्किल समय में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवारों को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।इसके अलावा, अस्पतालों में दवाइयों की गुणवत्ता के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार दवाइयों की खरीद और सप्लाई के लिए 500 करोड़ रुपये टर्नओवर वाली कंपनियों की शर्त लागू करना चाहती है, ताकि गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। हालांकि, छोटे वेंडरों के हाईकोर्ट जाने के बाद इस मामले में स्टे लगा हुआ है।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का मकसद प्रदेश की जनता को सुरक्षित और बेहतर गुणवत्ता वाली दवाइयां उपलब्ध करवाना है।

TAGGED: Dharamshala Three key messages from CM Sukhu
Chandrika November 19, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नए जिलों के गठन पर कांग्रेस में आपसी खींचतान, भाजपा सरकार बनने पर पूरा करेगी जनता की मांग: डीएस ठाकुर
Next Article अवैध वन उपज परिवहन पर वन विभाग का शिकंजा, छह वाहन जब्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शाहपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 11.50 करोड़ से बने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन

Ago

एनआईटी हमीरपुर में देशभर के रजिस्ट्रारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

Ago

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बेसहारा सांड गंभीर घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया गौशाला

Ago

कला के अनूठे रंगों से सजी ‘त्रिवेणी’ प्रदर्शनी, जीवन के संघर्ष और सकारात्मकता को कैनवास पर किया जीवंत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?