By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ढाई साल बाद महिला आयोग को मिली अध्यक्ष.. विद्या नेगी ने संभाला कार्यभार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ढाई साल बाद महिला आयोग को मिली अध्यक्ष.. विद्या नेगी ने संभाला कार्यभार
himachalNews

ढाई साल बाद महिला आयोग को मिली अध्यक्ष.. विद्या नेगी ने संभाला कार्यभार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/06/26 at 4:25 PM
Share

Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश महिला आयोग को आखिरकार ढाई साल बाद नई अध्यक्ष मिल गई है। कुल्लू जिले के मनाली की रहने वाली विद्या नेगी ने गुरुवार को आयोग के शिमला क्रासिंग स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उनके समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें फूलमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद विद्या नेगी ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महिलाओं से जुड़े मामलों के जल्द निपटारे के लिए तत्परता से काम करेंगी।

1500 से अधिक मामले लंबित, तेजी से निपटारा होगा

नेगी ने जानकारी दी कि फिलहाल आयोग में लगभग 1500 मामले लंबित हैं। उन्होंने कहा, “हम इन मामलों को दुगुनी रफ्तार से निपटाने का प्रयास करेंगे। महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न के मामलों में त्वरित काउंसलिंग की व्यवस्था की जाएगी और काउंसलिंग सेंटर्स को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।”

जमीनी बदलाव और नीति सुधारों पर ज़ोर

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने कहा कि वे सिर्फ शिकायतों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि प्रदेश में महिलाओं की स्थिति को जमीनी स्तर पर सुधारने के लिए नीतिगत सुझाव भी सरकार को देंगी। “हमारा लक्ष्य है कि सामाजिक न्याय और लैंगिक समानता के अधिकारों को पूरी मजबूती से लागू किया जाए,” उन्होंने कहा।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

विद्या नेगी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक हैं और कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी हैं। उनका मनोनयन तीन वर्षों की अवधि के लिए तत्काल प्रभाव से किया गया है। आयोग का अध्यक्ष पद बीते ढाई वर्षों से खाली चल रहा था।

TAGGED: Shimla Women's Commission got a chairperson
Chandrika June 26, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में कुदरत का कहर..सीएम ने किया सतर्क रहने का आग्रह
Next Article हिमाचल में बादल फटने से तबाही: अब तक 4 शव बरामद, 6 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?