सोलन , योगेश शर्मा : सोलन को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अग्रवाल महिला क्लब ने अपनी कमर कस ली है । सोलन का पर्यावरण स्वच्छ हो इसके लिए उनके द्वारा विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत सोलन के शूलिनी पार्क में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्लब की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और 20 औरनामेंट प्लांट्स उनके द्वारा रोपे गए । इस क्लब द्वारा यह ठान लिया गया है कि वह सोलन के पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे आज उनके द्वारा प्रतिज्ञा भी ली गई की अग्रवाल महिला क्लब कि प्रत्येक सदस्य एक पौधा रोपेगी ।
अग्रवाल महिला क्लब की संस्थापक सदस्यों में से रुपाली सिंगला और अंजू गोयल ने बताया कि उनका क्लब समाज के लिए अपना योगदान देना चाहता है इसलिए उनके द्वारा आज शूलिनी पार्क में पौधे रोपे गए । उन्होंने कहा कि सोलन में निरंतर विकास हो रहा है और कंक्रीट के जंगल खड़े हो रहे हैं । दूसरी तरफ फोरलेन का कार्य भी चल रहा है जिसके चलते सैकड़ों हजारों पेड़ काट दिए गए हैं । यही वजह है कि सोलन का पर्यावरण लगातार बिगड़ता जा रहा है। इसलिए वह सोलन के पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज इस मुहिम में अग्रवाल महिला क्लब की 120 महिलाओं द्वारा यह पौधारोपण किया जा रहा है निकट भविष्य में और अधिक महिलाएं मिलकर इस विशेष मुहिम को आगे बढ़ाएंगे।
