By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नगरोटा सूरियां में कृषि मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, बोले 224 करोड़ से बनेगी सुखाहार सिंचाई परियोजना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नगरोटा सूरियां में कृषि मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, बोले 224 करोड़ से बनेगी सुखाहार सिंचाई परियोजना
himachalpolitical

नगरोटा सूरियां में कृषि मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, बोले 224 करोड़ से बनेगी सुखाहार सिंचाई परियोजना

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/08/06 at 6:20 PM
Share
संजीव महाजन, नूरपुर: ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत नगरोटा सूरियां क्षेत्र की महत्वाकांक्षी सुखाहार मध्यम सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा । इस परियोजना पर 223 करोड़ 49 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।  यह बात कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत नगरोटा सूरियां के लोक निर्माण विश्राम गृह में लोगों की जनसमस्याएं सुनने के बाद कही।
कृषि मंत्री ने बताया कि इस सिंचाई परियोजना को राज्य सरकार से मंजूरी मिल चुकी हैं ओर अब यह मामला केंद्रीय जल आयोग को स्वीकृति हेतु भेजा गया हैं। प्रदेश सरकार इस मामले की स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के संपर्क में हैं ओर जल्द ही इसकी मंजूरी मिल जाएगी।  गज ओर देहर खड्ड पर पुलों का निर्माण सीआरआईएफ( सेंट्रल रोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर फंड ) के तहत किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि 828 मीटर लंबे गज खड्ड पुल पर 87 करोड़ 23 लाख रुपए जबकि देहर खड्ड  पर लगभग 99 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे, जिससे इस क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।
उन्होंने कहा कि गगल-लंज- नगरोटा सूरियां सड़क के सुधारीकरण के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है जिस पर 15 करोड़ 61लाख रुपए व्यय होंगे।  नगरोटा सूरियां कॉलेज में प्राध्यापकों के रिक्त पड़े पदों को भर दिया गया हैं, जबकि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। ज्वाली ओर नगरोटा सूरियां अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के साथ रिक्त पड़े पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने रिलीफ मैन्युअल में संशोधन कर बरसात से हुए नुकसान की मुआवजा राशि को भी कई गुणा बढ़ा दिया हैं। चंद्र कुमार ने कहा कि समाज के सभी वर्गों का कल्याण और आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित बनाना कांग्रेस सरकार का मुख्य लक्ष्य है।  उन्होंने कहा कि देश में आज़ादी  से लेकर आज तक हुई तरक्की और खुशहाली का मुख्य श्रेय कांग्रेस पार्टी को जाता हैं।
कृषि मंत्री ने इस अवसर पर जनसमस्याएं सुनी ओर संबंधित अधिकारिओं को समस्याओं के शीघ्र समाधान व पूरी लग्न से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं घर-द्वार के नजदीक उपलब्ध हो सकें।
TAGGED: Agriculture Minister, listened, Nagrota Suriyan, nurpur, public problems
admin August 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश में डीपीई के 500 पद खाली…डीपीई संघ की मांग.. SMC की सेवाए रखी जाए बरकारर
Next Article बिलासपुर के सलोआ गांव में बसों की समय सारणी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इंदौरा क्षेत्र में विकास को गति: विधायक मलेंद्र राजन ने दो पुलों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

Ago

ज्वाली में कांग्रेस के संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया गया सक्रियता का संदेश

Ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा शुरू, छराबड़ा में हुआ भव्य स्वागत

Ago

ऊना में लूट की वारदातों का खुलासा: दो आरोपी जालंधर से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?