संजीव महाजन,नूरपूर: विधानसभा इंदौरा में हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने मंगलवार को मंड पराल पंचायत का दौरा किया। इस दौरे के दौरान इंदौरा विधानसभा के विधायक मलेंद्र राजन भी उनके साथ उपस्थित रहे। मंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने इंदौरा की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि 15 वर्षों के बाद कांग्रेस का विधायक जिताने ओर हाल में हुई भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए जो योगदान दिया हैं वो काबिले तारीफ हैं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा की मुझे कृषि मंत्रालय का पदभार सौंपा गया है मैं कोशिश करूंगा किसान की आय 35 हजार प्रति माह हो। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को भी जनता की सेवा करने के निर्देश दिए।
