संजीव महाजन,नूरपुर: उद्योग विभाग के उपाध्यक्ष मंगलवार को नूरपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नूरपुर की ओर से भव्य स्वागत किया गया। नूरपुर के राजा का बाग़ में उद्योग विभाग के उपाध्यक्ष बनने के बाद पहुंचे विशाल चंबायाल का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नूरपुर की ओर से भव्य स्वागत किया गया और उनकी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह का आभार जताया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, पूर्व सीपीएस नीरज भारती, कांग्रेस नेता पुनीत मल्लि , जिला उपाध्यक्ष योगेश महाजन, ब्लॉक अध्यक्ष सुशील मिंटो सहित सैंकडों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व विधायक अजय महाजन ने विशाल को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की टीम में युवाओं का जोश और वरिष्ठ नेताओं के होश का बहुत ही अच्छा संगम है इससे प्रदेश के विकास को तेज गति प्रदान होगी । विशाल चंबयाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेवारी दी हैं। इस पर पूरी निष्ठा से कार्य करने का प्रयास किया जाएगा और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य किया जाएगा।
