By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: फतेहपुर में बाढ़ग्रस्त मंड क्षेत्र का कृषि मंत्री ने किया दौरा, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > फतेहपुर में बाढ़ग्रस्त मंड क्षेत्र का कृषि मंत्री ने किया दौरा, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
himachalpolitical

फतेहपुर में बाढ़ग्रस्त मंड क्षेत्र का कृषि मंत्री ने किया दौरा, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/08/04 at 10:52 PM
Share
संजीव महाजन, नूरपुर: फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित मंड क्षेत्र के तहत रियाली, मंड बहादुर ओर बेल ठाकरां का कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने दौरा कर यहां पर बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर फतेहपुर के विधायक भवानी पठानिया, एसडीएम विश्रुत भारती, डीएफओ अमित शर्मा ओर विभिन्न विभागों के अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।
कृषि मंत्री चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि कुल्लू ओर मनाली क्षेत्र में गत दिनों व्यास नदी में आई भयंकर बाढ़ से जलस्तर बढ़ने के कारण कांगड़ा ज़िला के मंड क्षेत्र के तहत इंदौरा ओर फतेहपुर में किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ हैं। इससे उनके  घरों,उपजाऊ भूमि ओर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा हैं, जिसके नुकसान का आज प्रशासन के अधिकारियों के साथ उन्होंने जायजा लिया हैं ओर शीघ्र ही इसका आंकलन तैयार कर इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश के मुख्यमंत्री को सौंप दी जाएगी।
 उन्होंने इस मौके पर प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी तकलीफ को सुना ओर प्रदेश सरकार की तरफ से हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने रिलीफ मैन्युअल में संशोधन कर बाढ़ से हुए नुकसान की मुआवजा राशि को भी कई गुणा बढ़ा दिया हैं। इसके अतिरिक्त सभी जिलों में राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय राहत एवं पुनर्वास समितियों का गठन किया गया हैं ताकि संबंधित क्षेत्रों में जाकर बरसात से हुए नुकसान का जायजा लेकर सही आंकलन सुनिश्चित होने के साथ प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत प्रदान की जा सके।
नदी के तटों की स्थिति बिगड़ने की वजह से पानी का बहाव गांव ओर खेतों की तरफ मुड़ा हैं जिससे इस क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नदी का चरणबद्ध  तटीकरण किया जाएगा, जिसके लिए स्थान भी चिह्नित कर लिए गए हैं। इस क्षेत्र में बाढ़ से होने वाले नुकसान के पीछे अवैध खनन भी एक मुख्य कारण रहा हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में क्रशर लगाने के लिए संबंधित पंचायतों की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानीय लोग अपने वित्तीय हितों के लिए अपनी निजी भूमि पर खनन करवा रहे हैं जिससे बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जल स्तर कम होने पर इस क्षेत्र का ड्रोन सर्वे करवाया जाएगा ताकि खनन के लिए आवंटित क्षेत्र की सही जानकारी मिलने के साथ अवैध खनन पर अंकुश लगाया जा सके। कृषि मंत्री ओर विधायक भवानी पठानिया ने रे स्थित वन विश्राम गृह परिसर में. अर्जुन,आंबला ओर जामुन के पौधे भी लगाए।  विधायक भवानी पठानिया ने कहा कि गत दिनों प्रदेश में घटित जल प्रलय के कारण व्यास नदी में आई भयंकर बाढ़ के कारण मंड क्षेत्र में धान, मक्की ओर सब्ज़ियों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा हैं, जिससे जहां कई लोग बेघर हुए हैं वहीं उनकी क़ीमती उपजाऊ भूमि भी पानी में बह गई है। इसके अतिरिक्त पुल भी टूट चुके हैं।
उन्होंने बताया कि इन क्षेत्र में भविष्य में व्यास नदी से होने वाले नुकसान के खतरे को देखते हुए पहले चरण में आठ स्थानों को चिन्हित कर तटीकरण कार्य को प्राथमिकता पर करने के लिए जल शक्ति विभाग  डीपीआर तैयार की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त जिन लोगों का नुकसान हुआ है उनके लिए स्थाई पुनर्वास व मुआवजा देने के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की हैं।
TAGGED: Agriculture Minister, families, Fatehpur, flood affected, Mand area, nurpur
admin August 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नशे की सौदागर उमा देवी उर्फ मोमबत्ती 12.42 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, मिला तीन दिन का पुलिस रिमांड
Next Article कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दी सलाह, सोच समझकर बयानबाजी करने की दी नसीहत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?