राहुल चावला, धर्मशाला: धर्मशाला कॉलेज में टूरिज्म त्रिगर्त कार्निवाल का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में आज बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा नेता कमल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जिसमें रोजगार के सबसे अधिक अवसर युवाओं को मिलते है। ऐसे में यह जरूरी है कि प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र का हर एक दृष्टि से विस्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हवाई सेवाओं का विस्तार जरूरी है। अगर यहां पर बड़ा विमान पतन बनाया जाता है तो ज्यादा से ज्यादा विमान यहां आएंगे और सस्ती टिकटों पर पर्यटक हिमाचल की सैर करने को प्राथमिकता देंगे।
अपने संबोधन में उन्होंने छात्र, छात्राओं को अपने जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ और अलग क्षेत्रों में भी हाथ आजमाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में अपना 100 प्रतिशत आप नहीं दे पा रहे हो तो खेल सहित जिस भी क्षेत्र मेंं जाएं अपना 100 प्रतिशत दे तभी ही आप अपने आपको समाज में साबित कर सकते है।
इस दौरान सभागार में लड़कियों की संख्या लड़कों से ज्यादा होने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर अपनी भूमिका निभा रही है। उन्हें इस बात की खुशी है कि को उनकी अपनी दो बेटियां है। टूरिज्म पर बोलते हुए उन्होंने कहा की हिमाचल जैसे राज्य का सबसे बड़ा रोजगार का साधन यह एक मात्र है जिसको अभी बहुत दूर तक ले जाने की जरूरत है। दो वर्ष करोना काल के टूरिज्म इंडस्ट्री को बहुत महंगे साबित हुए है। टूरिज्म को बढ़ाने के लिए हमें ट्रेन सुविधा ,अच्छी सड़के ,बड़ा विमान पतन बनाने की जरूरत है। ज्यादा से ज्यादा विमान यहां आएंगे और सस्ती टिकट सुविधा होगी तो ज्यादा टूरिस्ट यहां आएंगे जिससे रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी।
